NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

लोकसभा चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से होगी काउंटिंग

 


भूपेंद्र साहू 

धमतरी। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत मतगणना का कार्य पॉलिटेक्निक में रखा गया है। 4 जून की सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ हो जायेगी। इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतगणना के दो पर्यवेक्षक भी पहुंच चुके हैं।


लोकसभा चुनाव की मतगणना 4 जून को होगी। धमतरी जिले में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत धमतरी, कुरूद और कांकेर लोकसभा से सिहावा विधानसभा की गिनती पॉलिटेक्निक में होगी। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं। सभी प्रमुख पार्टियां अपने अपने एजेंट तैयार कर चुके हैं। सभी के लिए पास जारी किया गया है। अधिकारी, एजेंट, मीडिया सभी के लिए अलग अलग प्रवेशद्वार बनाये गये हैं। पार्किंग के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम को टेबल में लाया जायेगा। 

जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता गांधी ने बताया कि 4 जून की सुबह 5 बजे अधिकारियों का पहुंचना शुरू हो जायेगा। 8 बजे से गिनती प्रारंभ हो जायेगी। सभी विधानसभा में लगभग 18 से 19 राउंड होंगे। हर राउंड में मतगणना की घोषणा की जायेगी। प्रवेश के दौरान सभी का बारीकी से जांच की जायेगी। मतगणना केन्द्र में क्या ले जा सकते हैं और किन चीजों का प्रतिबंध है। इसकी सूची जारी कर दी गई है। दो मतगणना पर्यवेक्षक पहुंचे चुके हैं।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ