NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking:खेतों में किसान ने लगाई आग, रिलायंस पेट्रोल पंप के करीब पहुंचने से दहशत

 



भूपेंद्र साहू 

धमतरी। जिला प्रशासन द्वारा पराली जलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद किसान इससे बाज नहीं आ रहे हैं। खेतों में रखे पैरा को जलाने पर तुले हुए हैं जिससे कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है।

 रविवार शाम रायपुर रोड में रिलायंस जिओ पेट्रोल पंप के पास अचानक लोगों की नजर पड़ी कि आग की लपटें पेट्रोल पंप की तरफ बढ़ रहा है। बताया गया कि वहां पर किसान ने पैरा में आग लगा दिया और हवाएं चलने की वजह से आज धीरे-धीरे बढ़ते जा रही है। इसे देखते हुए पंप के कर्मचारियों ने अपने मैनेजर को सूचित करते हुए पेट्रोल डीजल देना बंद कर दिया है, ताकि किसी प्रकार की बड़ी घटना न घट सके। यदि इसे तत्काल नहीं बुझाया गया तो आग पेट्रोल पंप तक पहुंच  सकती है और बड़ी घटना घट सकती है।जिला प्रशासन को इस संज्ञान में लेते हुए ऐसे किसानों पर तत्काल बड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।


 ज्ञात हो कि कृषि विभाग और जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट निर्देश है कि खेतों के पैरा को या पराली को नहीं जलाना है। इसमें ढाई हजार से लेकर 15000 रुपए का जुर्माना का प्रावधान है। चुंकि जुर्माना नहीं लगाया जा रहा है इस वजह से किसान इससे बाज नहीं आ रहे हैं। इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि ऐसी घटना दोबारा ना घट सके।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ