NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

एक्जेक्ट फाउंडेशन संस्था की रजनी जोशी शहीद कौशल यादव पुरस्कार से अलंकृत

 


डेढ़ लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र से मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित


धमतरी।एक्जेक्ट फाउंडेशन संस्था दिव्यांग आवासीय प्रशिक्षण केंद्र रुद्री जिला धमतरी की दृष्टि बाधित छात्रा रजनी जोशी को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पैराजूडो खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान वर्ष 2021-22 के शहीद कौशल यादव पुरस्कार से अलंकृत किया गया। यह पुरस्कार गुरुवार को राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल के हाथों दिया गया।


  रजनी हमारी एक्जेक्ट फाउंडेशन संस्था में 2016 से अध्यनरत है। उसने 2017 में राष्ट्रीय खेल पैराजूडो प्रतियोगिता हरियाणा गुड़गांव में पहली बार गोल्ड मेडल हासिल किया। ऐसे ही हैदराबाद, लखनऊ, गोरखपुर, राजस्थान जैसे स्थान पर सिल्वर,कांस्य मेडल हासिल किया है। 2021 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तत्कालीन राज्यपाल अनुसुइया द्वारा सम्मान प्राप्त किया था। रजनी ने हर वर्ष मेडल लाकर संस्था का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ पैराजुड़ो संगठन के सचिव शेख समीर एवं प्रदेश महिला कोच देवश्री जोशी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ टीम ने अपना प्रदर्शन किया। 

रजनी का कहना है कि मेरी कामयाबी का श्रेय एक्जेक्ट फाउंडेशन संस्था अध्यक्ष लक्ष्मी सोनी ,शशि निर्मलकर, रूबी कुर्रे और कोच देवश्री जोशी को जाता है। अध्यक्ष लक्ष्मी सोनी ने बताया कि संस्था के हर बच्चे में हुनर है और हमारे संस्था के हर बच्चे ने संस्था का नाम रोशन किया है और आगे भी करते रहेंगे। यह उनकी खुद की मेहनत है। बच्चे बहुत मेहनती और हुनरमंद हैं। लक्ष्मी सोनी ने कहा कि यह कामयाबी उन सभी दानदाताओं को जाता है जिन्होंने इन बच्चों को वहां तक जाने के लिए सहयोग किया मैं उन सभी दानदाताओं का आभार मानती हूं कि हमारी संस्था के बच्चे की कामयाबी में उनका भी उतना ही हक है वह भी सम्मान के हकदार हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ