NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

साहू समाज ने मनाया तीज महोत्सव,17हजार माताओं की विशाल भीड़ ने लिया सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प

 



 सामाजिक एकता और छत्तीसगढ़ी कला संस्कृति को बढ़ावा



धमतरी। जिला साहू संघ धमतरी, तहसील साहू संघ भखारा एवं परिक्षेत्र साहू संघ त्रिकुटीधाम कोसमर्रा के सयुंक्त तत्वाधान में तीज महोत्सव का आयोजन सिहाद मैदान परिक्षेत्र कोसमर्रा में किया गया। साहू समाज द्वारा सामाजिक एकता और छत्तीसगढ़ी संस्कृति कला को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्यक्रम किए जाते रहे हैं। इसी रचनात्मक कार्य के क्रम में पूरे धमतरी जिले के  विभिन्न तहसील शहर धमतरी, ग्रामीण धमतरी, कुरुद, मगरलोड, भखारा, नगरी  एवं समस्त परिक्षेत्र, ग्रामीण साहू समाज की सभी महिला पदाधिकारी सामाजिक माताओं- बहनों ने पीले रंग की साड़ी की वेशभूषा के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अनेक कार्यक्रम सामूहिक एवं एकल नृत्य, प्रहसन, उद्बोधन में प्रतिभागी बनकर अपनी सामाजिक एकता और छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कला को बढ़ावा, महिलाओं में छुपी प्रतिभाओं, नेतृत्व क्षमता को निखारने के साथ ही समाज के रचनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेकर  सामाजिक विकृतियों को दूर करने तीज महोत्सव का शानदार आयोजन किये।


 कार्यक्रम का शुभारंभ मां कर्मा के पूजा आरती एवं ध्वजारोहण  के साथ हुआ। कार्यक्रम के अतिथियों के साथ ही साहू समाज जिलाध्यक्ष अवनेंद्र साहू ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से एक साथ जिलेभर की माताएं-बहनें एक दूसरे से परिचित होती हैं। एक दूसरे के विचारों से अवगत होते हैं।सकारात्मक सोच के साथ समाज में नेतृत्व करने ललक बढ़ती है।महिलाएं सशक्त होती हैं और उन्हें अपने विषय में सोचने का समय मिलता है। कुरीतियों को महिलाएं ही दूर कर सकती है l कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण, नशा मुक्ति, छत्तीसगढ़ी कला संस्कृति एवं समाज में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाते हुए समाज को सशक्त  बनाना एवं एकता के सूत्र में बांधना है।


कार्यक्रम में स्वागत भाषण परिक्षेत्र साहू संघ  त्रिकुटीधाम कोसमर्रा के अध्यक्ष रामचंद्र साहू, सामाजिक संदेश जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष अवनेंद्र साहू ने दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष केकती साहू, संगठन सचिव मंजूषा साहू, भखारा तहसील उपाध्यक्ष दमयंतीन साहू  एवं आभार प्रदर्शन तहसील अध्यक्ष कामताराम साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक धमतरी रंजना साहू, कुरूद जनपद अध्यक्ष शारदा साहू, धमतरी जिला उपाध्यक्ष तोरणलाल साहू, अमरदीप साहू, कोषाध्यक्ष गणेशराम साहू,  मीलूराम साहू, केशवसाहू, भागेश हिरवानी, गुपेश साहू, मनोज साहू, गोविन्द साहू, चंद्रकला साहू, देहुति साहू, डॉ. सुशीला साहू, हेमलता साहू,  किरण सोनबेर,  कार्यकारिणी सदस्य  तहसील अध्यक्षगण  गोपाल साहू, राधेश्याम साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष गिरधारी साहू, नीलमणि साहू, होमेंद्र साहू, जीतेन्द्र साहू, प्रहलाद साहू, रामचंद्र साहू, मदन,  राजेंद्र, नारायण, डेरहु राम, हंसराज,  ललित चौधरी, नारद, निरंजन,  पोषण, कमलेश,  रोहित,  पुनाराम, राजेंद्र, खम्मन, उपेन्द्र साहू  असमत, यमुना, दीपेश्वरी, पामीन, रंजना,  ओम कुमारी, जानकी, दुर्गा, ललिता, आरती, ज्योति,  विजयलक्ष्मी गंजीर, रमशिला साहू, पूर्णिमा साहू, संत कुमारी, चमेली, केसर, शारदा, कृष्णाबाई, केवल, कोमल,  राजू साहू  के साथ बड़ी संख्या में जिला,  तहसील, परिक्षेत्र, ग्रामीण के मातृ शक्तियां , पदाधिकारीगण एवं सामाजिक जन उपस्थित थे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ