NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण

 


महात्मा गांधी सत्य अहिंसा के पुजारी थे: महापौर विजय देवांगन



धमतरी।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के उपलक्ष में महात्मा गांधी प्रतिमा सेंचुरी गार्डन के पास एवं लाल बहादुर शास्त्री  की प्रतिमा घड़ी चौक पर महापौर विजय देवांगन,जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना,एमआईसी सदस्य,एवं पाषर्द जनों के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।


इस अवसर पर महापौर विजय देवांगन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुये कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई महात्मा गांधी के नाम से मशहूर मोहनदास करमचंद गांधी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख थे। सत्याग्रह व अहिंसा के सिध्दांतो पर चल कर उन्होंने भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस सिद्धांतो ने पूरी दुनिया में लोगों को नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता आंदोलन के लिए प्रेरित किया। उन्हें भारत का राष्ट्रपिता भी कहा जाता है। महात्मा गांधी समुच्च मानवजाति के लिए मिशाल है। उन्होंने हर परिस्थिति में अहिंसा और सत्य का पालन किया और लोगों से भी इनका पालन करने को कहां, ऐसे महापुरुष को कोटि-कोटि नमन।


 कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने युद्ध के दौरान देश को एकजुट करने के लिए उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया। आजादी से पहले उन्होंने स्वंतत्रता आंदोलन मे भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कि। उन्होंने बड़ी सादगी और ईमानदारी के साथ अपना जीवन जिया और सभी देशवासियों के लिए एक प्रेरणा के श्रोत बने।एमआईसी सदस्यों एवं पार्षद जनों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री  की जयंती अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जयंती की बधाई दी।

 इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,राजेश पांडे,केंद्र कुमार पेंदरिया,पार्षद दीपक सोनकर,कांग्रेस जिला महामंत्रीआलोक जाधव,भूपेश साहू,नरोत्तम यादव,योगेश साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ