भूपेन्द्र साहू
धमतरी।राज्य सरकार ने धमतरी के ग्राम बारना निवासी नेहरू राम निषाद को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष घोषित कर दिया है। इस आशय का आदेश गत 25 सितंबर के तिथि से प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के हस्ताक्षर से जारी हुआ था, जो बुधवार को सार्वजनिक किया गया। इस तरह राज्य शासन के किसी आयोग में यह दूसरी नियुक्ति है।
नेहरू राम निषाद आरएसएस और भाजपा से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। जियोग्राफी विषय में एमए और एमफिल की डिग्री रखने वाले नेहरू राम अपने निषाद समाज के लिए लंबे समय से काम कर रहे हैं। धमतरी निषाद समाज के वे अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में भी भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सभी हैं उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही धमतरी जिले के पिछड़ा वर्ग में उत्साह का वातावरण बन गया है।निषाद समाज सहित अन्य समाजों ने उन्हें बधाई दी है।



0 टिप्पणियाँ