NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

11KV बिजली की करंट की चपेट में आने से लाइनमेन की मौत

 



ग्राम लुगे के पानी टंकी मुक्ति धाम पास की घटना 

मगरलोड। बिजली पोल में चढ़कर काम कर रहे लाइनमेन को 11 केव्ही से करंट लगने से मौत हो गई। थाना से मिली जानकारी अनुसार  ग्राम सरगी निवासी पूरन साहू पिता जीरजोधन साहू उम्र 35 वर्ष जो विगत 15 वर्षों से मोहंदी सब स्टेशन में लाइनमेन का काम करता था। 18 मार्च मंगलवार को ग्राम लुगे खार पानी टंकी मुक्ति धाम के पास पोल में चढ़कर 11 केव्ही बिजली का नए तार खींचने का काम कर रहा था। शाम लगभग 5 बजे काम करते वक्त 11 केव्ही बिजली का सप्लाई अचानक चालू हो जाने से लाइनमैन पूरन साहू झुलस कर नीचे गिर गया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग मोहंदी सब स्टेशन का घेराव कर सब स्टेशन के जिम्मेदार कर्मचारी के खिलाफ विरोध किया। टीआई राजेश जगत ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।


ऑपरेटर की लापरवाही से हुई मौत...

मोहंदी बिजली सब स्टेशन से 18 मार्च को दो जगह काम करने के लिए परमिट लिया गया था। जिसमें लुगे और एक अन्य जगह के लिए परमिट दिया था। एक जगह का काम होने के बाद सब स्टेशन ड्यूटी में पदस्थ ऑपरेटर ने लुगे परमिट को बिना पूछे बिजली सप्लाई चालू कर दिया था। जिससे यह बड़ी घटना से लाइनमेन की मौत हुई है। 

दोषियों पर कार्यवाही तथा शासन से मुआवजा की मांग...

मृतक लाइन मेन के पिता जीरजोधन साहू ने अपने बेटे के मौत जिम्मेदार कर्मचारी के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही का मांग की है। मृतक लाइनमेन के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। शासन प्रशासन से मुआवजा राशि की मांग की है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ