NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

शासकीयकरण की मांग को लेकर पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

 



पवन निषाद 

मगरलोड। छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ की आह्वान पर ब्लॉक पंचायत सचिव संघ मुख्यालय के शनिदेव मंदिर प्रांगण में 18 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे है।2023/24 के विधानसभा और लोकसभा चुनाव के समय मोदी की गारंटी को पूरा करने की गारंटी के आश्वासन के बाद भी आज तक शासन द्वारा किसी प्रकार की सुनाई नहीं से आक्रोशित पंचायत सचिवों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। 17 मार्च को पंचायत सचिव ने विधानसभा घेराव करने के बाद 18 मार्च को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे हैं। सरकार द्वारा पंचायत सचिव के जायज मांग को पूरा नहीं करने पर 1 अप्रैल को मंत्रालय का घेराव करने सुनिश्चित किया गया है।


 ब्लॉक पंचायत सचिव संघ सलाहकार भुवन प्रकाश सिन्हा, सचिव चपेश्वर यादव , मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश साहू ने बताया कि 1995 से पंचायत सचिव पदभार ग्रहण कर अब तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रचार प्रसार कर आम जनता को लाभान्वित करने तथा ग्राम विकास में पंचायत सचिवों की अहम भूमिका रही है। पंचायत सचिव पदाधिकारियो ने लिखित आवेदन में बताया कि 7 जुलाई 2024 को इंडोर स्टेडियम रायपुर के सभागार में मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष सहित सभी जिम्मेदार मंत्रियों की उपस्थिति में पंचायत सचिव को शासकीय करण की आवश्यकता को भरोसा दिलाते हुए मोदी की गारंटी को पूरा करने तत्काल कमेटी गठन करने घोषणा किया गया। पंचायत सचिवों की जायज मात्र एक ही मांग को पूरा करने 16 जुलाई 2024 को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समिति गठित कर 30 दिवस की भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा गया था। विधानसभा बजट सत्र में पंचायत सचिव की मांग शासकीय करण विषय पर कुछ भी चर्चा नहीं होने से नाराज एवं आक्रोशित पंचायत सचिवों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे है। जिससे पंचायत के ग्राम विकास कार्य प्रभावित हो रही है। हड़ताल में रवि साहू, हेमलाल यादव, दूज राम ध्रुव, दुलार सिंग साहू, रमेश ध्रुव, गोविन्द साहू, नोरेन्द्र निषाद, राधे सिन्हा, दुष्यन्त पटेल,भागवत देवांगन,टेकराम साहू, प्रेमलाल निषाद, छबि लाल यादव, उमेन्द्र साहू, गौरी सिन्हा, डामिन दीवान, चंद्रहास साहू, होरी साहू, घनश्याम साहू, हितेश्वर गायकवाड़, हीरू साहू, विनोद साहू, प्रतिम, लूमकरण साहू , राधे श्याम ध्रुव, दुखू राम,नोहर ध्रुव , सेवक, देशमुख सहित ब्लॉक के पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ