NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DRUGS: आखिर कहां से आ रहा है धमतरी में नशे का सामान..हेरोईन के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल




आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा- 21 (A) नारकोटिक्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही


धमतरी। धमतरी में अब धीरे-धीरे नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है  कुछ दिनों पहले ही हेरोईन जप्त किया गया था। फिर से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आखिर इसके बड़े सप्लायर कौन है और धमतरी तक उनकी पहुंच कैसी है। धमतरी के युवा थोड़े से पैसों के लिए दूसरों को नशे की गिरफ्त में ढकेल रहे हैं ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।


 पुलिस थाना सिटी कोतवाली को मुखबीर से सूचना मिली की नया बस स्टैंड के पास सोयम वाधवानी नाम का व्यक्ति अपने पास प्लास्टिक झिल्ली में हेरोईन (चिट्टा) रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस जाकर घेराबंदी कर आरोपी सोयम वाधवानी पिता विजय वाधवानी उम्र 19 वर्ष नयापारा वार्ड धोबी चौक धमतरी को पकड़कर उसके कब्जे से हेरोईन (चिट्टा) वजन पॉलीथीन सहित 1 ग्राम कीमती 10,000 रूपये एवं दो मोबाईल कीमती 10,000 रूपये जुमला कीमती 20,000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 21(A), एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को  विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली से सउनि.हेंमत ध्रुव, आर.डायमंड यादव,चंदर जमदार,मुकेश सिन्हा शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ