आरोपी को गिरफ्तार कर अर्जुनी पुलिस ने भेजा जेल,आरोपी के विरुद्ध धारा 103 (1) 238, बीएनएस.के तहत की गई कार्यवाही
भूपेन्द्र साहू
धमतरी। धमतरी पुलिस को अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भोयना में मिले नर कंकाल के मामले में 72 घंटे के अंदर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।सौतेला बाप ही हत्यारा निकला।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तोरण नागरची ग्राम कोटवार भोयना ने 17 मई को थाना अर्जुनी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की ग्राम भोयना स्थित आशीष बरड़िया शांति कालोनी धमतरी के गोदाम के सुखे सैप्टिक टैंक के अंदर किसी अज्ञात व्यक्ति का लगभग 6-7 साल पुराना कंकाल है। सूचना पर धारा 194 बीएनएसएस. कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।
अज्ञात व्यक्ति के मानव कंकाल का पंचनामा कार्यपालिक दण्डाधिकारी धमतरी द्वारा किया गया। पंचनामा के दौरान घटना स्थल से डाट पेन, इंजेक्शन, अंडरवियर,सीमेंट पोल जिसमे 3 जगह हरा रंग का नायलोन रस्सी तथा 1 जगह सायकल ट्यूब बंधा हुआ, घटना स्थल से करीब 200 ग्राम मिट्टी जप्त किया गया है। मर्ग जांच पर धारा 103(1), 238 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार द्वारा मामले की गंभीरता को देखते अर्जुनी पुलिस की टीम गठित कर तत्काल जांच के आदेश दिये।जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू व थाना की टीम द्वारा अज्ञात नरकंकाल के मामले में जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मुखबिर सूचना पर आरोपी राममिलन गोड़ से पूछताछ की गई। जिसने कबूल लिया।पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपी राममिलन गोड़ पिता रामआसरे उर्फ रामभावन गोड़ उम्र 62 वर्ष निवासी ग्राम भोयना थाना अर्जुनी जिला धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक चन्द्रकांत साहू, सहायक उप निरीक्षक उत्तम निषाद, प्रआर. भुनेश्वर साहू, विजय पति, आरक्षक राजेश साहू, प्रीतम ध्रुव, मुकेश सिन्हा शामिल रहे।
चुनौती पूर्ण काम था 72 घंटे में सुलझा लिया
नर कंकाल मिलने के बाद उसकी शिनाख्ति करना, आरोपी तक पहुंचना एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन पुलिस ने समझदारी से 72 घंटे के अंदर इस मामले को सुलझा लिया। शक होने पर आरोपी राम मिलन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसने बताया आज से करीब 6-7 साल पहले 2018 क्वांर नवरात्रि में वह अपने घर पर अकेला था इनकी पत्नि माया ध्रुव बेटी पायल ध्रुव एवं गायत्री ध्रुव तीनों पड़ोसी के घर में थे। रात्रि करीब 10-11 बजे इनका शौतेला बेटा नंदू सोनी आया और खाना की बात को लेकर आपस में लड़ाई झगड़ा होने लगे।इसी बीच आरोपी राममिलन ने अपने शौतेले बेटे नंदू सोनी उम्र 23 वर्ष के गला को पकड़कर उसके सिर को पत्थरों के दीवाल में पटक दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सुबह करीब 4 बजे उसे अकेले उठाते खीचते हुए पास के खड्डा गोदाम के पास बने सेप्टिक टैंक के पास ले गया, लायलोन रस्सी एवं सायकल ट्यूब से नंदू सोनी के शव को सीमेन्ट की पोल में बांध कर सेप्टिक टैंक में डाल दिया। बताया गया कि राम मिलन आज से कई साल पहले उत्तर प्रदेश से यहां रोजी मजदूरी करने के लिए आया था। महिला वर्तमान पत्नी का वह दूसरा पति था। इसके कुल 6 बच्चे हैं एक ही घर में रहते थे। ज्यादातर बच्चों का पालन पोषण वन विभाग के एक अधिकारी द्वारा किया गया। अभी राममिलन मजदूरी का काम करता था। अपनी बेटे की गुमशुदा की रिपोर्ट कहीं दर्ज नहीं कराई थी।






0 टिप्पणियाँ