NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT मधुमक्खियों का जानलेवा हमला,युवक की गई जान

  


भूपेन्द्र साहू 

धमतरी । गुरूवार को अमलतासपुरम के पास मधुमक्खियों ने युवक पर हमला कर दिया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां युवक की मौत हो गई।

अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार बनियापारा निवासी मुरली चावला 34 वर्ष की इस घटना में मौत हुई है। मुरली के भाई हरीश ने पुलिस को बताया कि उसका भाई 22 मई की सुबह अपने दोस्त हरीश अग्रवाल, सूरज यादव व ड्रायवर के साथ पार्टी मनाने जा रहा हूं कहकर निकला हुआ था। शाम तक नहीं पहुंचने पर पतासाजी की गई। इस बीच शाम साढे 6 बजे भाई मुकेश चावला ने बताया कि उनके पास फोन आया था कि मुरली को अमलतासपुरम के पास मधुमक्खियों ने काटा है। जिसे निजी अस्पताल ले गए हैं। परिजन जब अस्पताल पहुंच तो डॉक्टर ने मुरली को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया। 

डॉ. नसीम ने बताया कि मृतक मुरली को 15-16 जगह मधुमक्खियों ने काटा है। जिसकी वजह से उसको कार्डियक अरेस्ट आने से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि जहां पर मधुमक्खियां का छत्ता होता है वहां पर बचकर रहना चाहिए। वहां पर तेज आवाज, पटाखा, या धुंआ या छेड़खानी नहीं करनी चाहिए।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ