NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Yoga : रक्षित केंद्र में इस बार कराया गया योग परेड,कलेक्टर, एसपी सहित सभी पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास



 पुलिस जवानों को हर बार नया प्रयोग कर,कुछ नया सिखाने का किया जा रहा है प्रयास


धमतरी।कलेक्टर अबिनाश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के उपस्थिति में शुक्रवार को रक्षित केंद्र धमतरी में में आयोजित योग शिविर में डॉ.हीरा महावर एवं उनकी धर्मपत्नी जया महावर द्वारा योगाभ्यास एवं प्रणायाम कराया।


 जया महावर ने जिले के पुलिस अधिकारी एवं पुलिस जवानों को योग के अलग -अलग आसनों के बारे में बताया। योग क्रिया का प्रदर्शन कर उनके द्वारा योगा से होने वाले फायदे के बारे में भी बताया गया। शरीर, मन और आत्मा को हर स्तर पर स्वस्थ रहने के लिए योग का विशेष महत्व है।इनकी ऐसी कई विधियाँ हैं, जिनका नियमित अभ्यास करके व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ एवं निरोगी बने रह सकता है।जवानों को स्वस्थ एवं निरोगी रखने के उद्देश्यों को लेकर योग शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले के सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने योगा किया।


 कलेक्टर ने भी आज के योग शिविर की प्रशंसा की।कहा योग हम सब के लिए जरूरी है हम सभी को योग और प्रणायाम करना चाहिए।पुलिस अधीक्षक ने कहा की योग का अर्थ ही है जुड़ना, योग करके आप स्वस्थ रहते हैं घर में भी योगा करते रहिए और घर वालों को भी करवाईये।पुलिस के लिए योग विशेष तौर पर इसलिए जरूरी है,क्योंकि पुलिस की नौकरी तनाव भरी नौकरी होती है,योग और प्रणायाम से निसंदेह तनाव से मुक्ति जरूर मिलती है।

योगा के समापन में पुलिस अधीक्षक ने डॉ महावर सहित पूरे टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 योग शिविर में एसडीओपी. कुरूद रागिनी मिश्रा,रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा, निरी.टुमन लाल डडसेना, डॉ.हीरा महावर, जया महावर एवं उनकी टीम सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ