NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Good News: धमतरी में मेडिकल कॉलेज की कवायद शुरू, स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचे महापौर, अधिकारी

 



 भूपेन्द्र साहू 

धमतरी। धमतरी में वर्षों से मेडिकल कॉलेज की मांग हो रही है जो शायद इस बार पूरा हो जाएगा, ऐसा ऐसी उम्मीद है। गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के स्थल निरीक्षण के लिए महापौर एवं अन्य अधिकारी शहर के बाहर ग्राम परेवाडीह एवं अन्य गांव पहुंचे। ग्राम परेवाडीह में लगभग 56 एकड़ सरकारी जमीन है।यह जगह मेडिकल कॉलेज के लिए उपयुक्त हो सकता है। स्थल चयन होने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।


 आपको बता दें कि धमतरी में कई सालों से मेडिकल कॉलेज की मांग की जा रही है। पहले भी एक बार बनते बनते रह गया था।वर्तमान जिला अस्पताल में जगह की कमी की वजह से वहां पर संभावना नहीं है, और न ही शहर में इतनी बड़ी जगह उपलब्ध है। इसलिए आसपास के गांव में इसकी तलाश की जा रही है। परेवाडीह के अलावा एक दो और गांव है जहां पर स्थल उपयुक्त हो सकता है। मेडिकल कॉलेज के लिए 50 एकड़ की जमीन पर्याप्त है। धमतरी में मेडिकल कॉलेज खुल जाने से दूर दराज जाने वाले विद्यार्थियों को सहुलियत तो मिलेगी ही,साथ ही साथ रोजगार के संसाधन भी उपलब्ध होंगे। निरीक्षण के दौरान महापौर रामू रोहरा,एसडीएम पीयूष तिवारी, आयुक्त प्रिया गोयल, सिविल सर्जन डॉअरुण टोंडर, तहसीलदार सूरज बंछोर, पटवारी इंद्रजीत, सरपंच नारद राम साहू सहित ग्रामीण मौजूद थे।


युवाओं को मिलेगा रोजगार, बढ़ेगा व्यवसाय :सरपंच

इस संबंध में सरपंच गुहलेद राम साहू ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के लिए महापौर और अधिकारी पहुंचे हैं, हम उनका स्वागत करते हैं। हम भी चाहते हैं कि यहां मेडिकल कॉलेज खुले।दूर-दराज से बच्चे यहां पढ़ाने आएंगे, यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा, यहां का व्यवसाय बढ़ेगा। लोगों के घरों में लोग किराए में रहेंगे तो आय का साधन भी बनेगा।यहां पर लगभग 55 एकड़ की जमीन है जिसे उपलब्ध करा दी जाएगी।


 चुनाव के पहले धमतरी में कुछ प्रमुख घोषणाएं की गई थी, जिसमें मेडिकल कॉलेज भी प्रमुखता से था। यहां मेडिकल कॉलेज की सुविधा  उपलब्ध कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं । जिसकी प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। धमतरी में आसपास इतनी बड़ी जगह नहीं है। मेडिकल कॉलेज के लिए लगभग 40 से 50 एकड़ जमीन की आवश्यकता पड़ती है। परेवाडीह स्थल निरीक्षण किया गया है। उसके बाद फिर हम आगे की प्रक्रिया बढ़ाएंगे। प्रस्ताव बनाकर राज्य और केंद्र सरकार को भेजा जाएगा मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे कि जल्दी धमतरी  के लिए मेडिकल कॉलेज की घोषणा करें।धमतरीवासियों को बहुत जल्द मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलेगी। इस जगह से भखारा रोड और नेशनल हाईवे भी पास में है आने-जाने में भी सुविधा होगी।

रामू रोहरा, महापौर 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ