NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

स्कूलों को बंद करने के आदेश के खिलाफ NSUI ने किया स्कूल के सामने विरोध प्रदर्शन

 



धमतरी।एनएसयूआई  धमतरी  जिला अध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बाहर एक सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। आरोप है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्कूलों को बंद कर और शराब दुकानों की संख्या बढ़ाकर प्रदेश सरकार द्वारा युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

 

इस प्रदर्शन में रविवार को बंद स्कूल में ताला जड़कर बाहर बच्चों को ब्लैकबोर्ड के सामने बिठाया गया। एनएसयूआई के कार्यकर्ता हाथों में तख्तियाँ लिए हुए, मुँह पर काली पट्टी बाँधकर  सरकार की नीति के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे थे।


प्रदर्शन के माध्यम से एनएसयूआई ने निम्न बिंदुओं को प्रमुखता से उठाया:

प्रदेश में 4000 स्कूलों के बंद होने की योजना, जिससे 35000 शिक्षकों के पद समाप्त हो जाएंगे।

दूसरी ओर सरकार द्वारा 67 नई शराब दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है, जिससे कुल संख्या 741 हो जाएगी।

शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच दोनों पर संकट उत्पन्न हो रहा है, जबकि शराब की बिक्री को बढ़ावा दिया जा रहा है।


जिला अध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि “जब शिक्षा की जगह सरकार शराब को प्राथमिकता दे रही है, तो एनएसयूआई चुप नहीं बैठेगी। हम हर स्तर पर विरोध करेंगे और शिक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।”जब भूपेश बघेल की सरकार थी तो स्वामी आत्मानंद विधालय खोला गया था जो देश में अपना अलग पहचान रखता है लेकिन साय सरकार इसे भी अनदेखा कर रही है।एनएसयूआई का यह सांकेतिक प्रदर्शन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था को बचाने के लिए एक सशक्त संदेश है।


इस प्रदर्शन में पारसमणी साहू, ओमप्रकाश मानिकपुरी,नमन बंजारे, नोमेश सिन्हा, हित्तू गंगबेर,चितेंद्र साहू, तेजप्रताप साहू, देवेंद्र देवांगन, यश यादव, उमेश साहू, सौरभ राव, सुदीप सिन्हा, तेजप्रकाश साहू, दादू, धर्मेंद्र पटेल, कृष्णा लहरे, अन्नू,रुद्र सिन्हा, रोहन, तामेश्वर भोयल समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ