NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking : रोपा लगाते वक्त बिजली गिरने से महिला की मौत, दो घायल



भूपेन्द्र साहू 

धमतरी। अंचल में बुधवार को अचानक तेज बारिश हुई। जिसमें आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही एक महिला की मौत हो गई।दो अन्य महिला साथी घायल हो गए। जिसमें से एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 मिली जानकारी के अनुसार सोरम के खेत में तीन महिलाएं रोपा लगाने का काम रही थी। जिसमें लताबाई साहू, प्रमोतिन निर्मलकर और ममता साहू है।इसी दौरान  तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश में भी तीनों अपना काम कर रही थी।इसी बीच दोपहर लगभग 3 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिरी।जिसके चपेट में आने से तीनों महिला घायल हो गए।ममता को ज्यादा नहीं लगा, बाकी दो को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जिसमें लताबाई साहू 35 वर्ष पति रोशन साहू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रमोतिन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ