NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

ओडिशा से शराब लेकर कोंडागांव जिले में खपाने की थी तैयारी, बोराई पुलिस में धर दबोचा,2 गिरफ्तार

 


आरोपियों के विरुद्ध थाना बोराई में धारा 34(2),36,59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा जेल

धमतरी। पुलिस थाना बोराई को अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध सफलता मिली है।थाना बोराई को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से दो व्यक्ति मोटरसाइकिल में अवैध रूप से शराब लेकर आ रहे हैं।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घुटकेल पुलिया के पास निगरानी रखी गई। कुछ देर बाद हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल  क्रमांक CG-27-H-7725 को रोककर जांच की गई।

● तलाशी में मोटरसाइकिल से विदेशी मदिरा 50 पौवा एवं 16 नग किंगफिशर बीयर बरामद की गई।

कुल जप्त शराब की अनुमानित कीमत 11,240 रूपये, तथा मोटरसाइकिल की कीमत 30,000 रूपये इस प्रकार कुल जप्त संपत्ति 41,240रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उक्त शराब ओडिशा राज्य से लाकर ग्राम खल्लारी (थाना विश्रामपुरी, जिला कोंडागांव) में बिक्री हेतु ले जा रहे थे, जबकि यह शराब केवल ओडिशा में बिक्री हेतु अनुमति है।

■ आरोपी सियाराम सोरी, पिता शोभाराम, उम्र 36 वर्ष, साकिन खल्लारी, थाना विश्रामपुरी, जिला कोंडागांव और घनश्याम सलाम, पिता बुधराम सलाम, उम्र 43 वर्ष, साकिन खल्लारी, थाना विश्रामपुरी, जिला कोंडागांव से गवाहों की उपस्थिति में अवैध शराब एवं मोटरसाइकिल को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना बोराई में धारा 34(2), 36, 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ