NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

BJP: महापौर जगदीश रामू रोहरा को संगठन ने बिलासपुर संभाग का प्रभारी बनाया, धमतरी में हुआ स्वागत

 


धमतरी। भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा बिलासपुर संभाग प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर

भारतीय जनता पार्टी धमतरी ने नगर के प्रथम नागरिक एवं महापौर  जगदीश रामू रोहरा का भव्य स्वागत किया। उनके प्रभारी बनने के बाद प्रथम धमतरी आगमन पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों में विशेष उत्साह देखा गया।

नगर के हृदय स्थल घड़ी चौक में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा समर्थकों ने उपस्थित होकर महापौर रोहरा का पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं ढोल-नगाड़ों के साथ आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो ज़िम्मेदारी मिली है, उसे वे पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने धमतरी नगर सहित पूरे संभाग के विकास और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के अंत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ