NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: कांग्रेसियों के यज्ञ में पूर्णाहुति देने पहुंचे स्वयं महापौर, कही ये बड़ी बात....



भूपेंद्र साहू

धमतरी।नगर निगम में व्याप्त बदहाल प्रशासनिक व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं की लगातार अनदेखी एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्षद दल का सात दिवसीय धरना प्रदर्शन शुक्रवार को समाप्त हो गया। अंतिम दिन यज्ञ कर पूर्णाहुति दी गई। सबसे मजेदार बात यह रही कि इस यज्ञ में स्वयं महापौर रामू रोहरा ने पहुंचकर पूर्णाहुति दी, जो चर्चा का विषय रहा।

नगर निगम के सामने कांग्रेस पार्षद दल द्वारा 16 दिसंबर से प्रदर्शन शुरू किया गया था। कांग्रेसी पार्षदों का कहना है कि यह धरना केवल एक राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि आम नागरिकों की पीड़ा, आक्रोश और टूटते भरोसे की आवाज़ है। नगर निगम क्षेत्र में पेयजल, सफाई, सड़क, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएँ चरमराई हुई हैं, वहीं प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार ने जनता के जीवन को और अधिक कठिन बना दिया है। जनता द्वारा चुनी गई सरकार से जो उम्मीदें थीं, वे आज पूरी तरह से टूटी हुई नजर आ रही है।

अंतिम दिन इस यज्ञ में समर्थन देने जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर भी पहुंचे।उन्होंने कहा महापौर ग्रामीण क्षेत्र के कार्यक्रम  को छोड़कर शहर के विकास की चिंता करें। 2 साल से राज्य सरकार में बीजेपी के सरकार है। इन 2 सालों में विकास कार्य ठप हो गए हैं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ,उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन,पार्षद योगेश लाल,सुमन मेश्राम,सूरज गहरवाल, पूर्णिमा रजक, पूर्व पार्षद अजय वर्मा,राजेश पांडे सहित गौतम वाधवानी, गीत राम सिन्हा, आशुतोष खरे ,अभिषेक ठाकुर आदि शामिल हुए।


सद्बुद्धि की किसे जरूरत है सभी जानते हैं: रामू

इस मामले में महापौर रामू रोहरा ने कहा कि सद्बुद्धि यज्ञ में शामिल हुआ। कांग्रेसियों को सद्बुद्धि आए विकास के काम हो रहे हैं। कांग्रेसी द्वारा यज्ञ किया गया जिसमें उन्होंने खुले मन से महापौर का जयकार किया है। बड़ी प्रसन्नता होती है कांग्रेसियों के इस विरोध को देखकर। उनको ही समझ नहीं आ रहा है कि करें क्या? वह खुद संशय में है।हमको संस्कार दिया गया है कि जहां यज्ञ हो वहां रुक कर शामिल होना चाहिए। सद्बुद्धि की किसको जरुरत है यह जनता जानती है, शहर जान रहा है। जयकार किसका लगाया जाता है यह भी सब जानते हैं।उनके साथ विजय मोटवानी भी मौजूद थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ