NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Fire: मणिकंचन केंद्र में आग लगने से रिक्शा सहित लाखों का सामान जल कर खाक

 



आग से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस 


मगरलोड। ब्लॉक मुख्यालय में स्थित मणि कंचन में अचानक आग लगने से लाखों रुपए का सामान जल कर खाक हो गया है। 25 दिसम्बर गुरूवार की दोपहर लगभग 2.30 बजे के आसपास नगर पंचायत कार्यालय से 100 मीटर दूर स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत बनाए गए मणिकंचन में अचानक आग लग गई। धुआं बहुत ऊपर दूर तक फैला हुआ था। आग लगने से नगर में सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस व नगर पंचायत के कर्मचारी तुरंत पहुंच गए।


 नगर के वार्ड नंबर 13 में  मणिकंचन 2017 में बनाई गई थी। जिसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का काम किया जा रहा था। नगर के कचरे को ई रिक्शा से इकट्ठा कर उपयोगी वस्तुओं को अलग किया जाता था। मणि कंचन में आग लगने से फटका बेलन मशीन, पांच ई रिक्शा व अन्य समान जलकर खाक हो गया है। आग बुझाने के लिए कुरूद के फायर बिग्रेड की मदद ली गई। लगभग एक घंटे देर बाद फायर बिग्रेड पहुंची तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया। भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करने पड़ी। बस्ती में मणिकंचन स्थित होने से आसपास के घरों में दहशत फैल गया था। आग कैसी लगी जिसके पता लगाने में पुलिस जांच में जुटी हुई है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ