NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

अग्निवीर भर्ती रैली में छत्तीसगढ़ के युवा दिखा रहे हैं अपना दम ख़म, सात दिनों में 4015 अभ्यर्थी हुए शामिल

 


धमतरी।भारतीय सेना द्वारा अग्निपथ योजना के तहत, अग्निवीर भर्ती का आयोजन 10 जनवरी से इंडोर स्टेडियम, धमतरी छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है। जो की 24 जनवरी तक चलेगा। शुक्रवार 16 जनवरी को 5 जिलों (रायगढ़, कोरबा, बलोदा बाजार, महासमुंद और गरियाबंद के युवाओं ने अपना कौशल दिखाया | कुल 754 युवाओं को इस दिन के लिए एडमिट कार्ड जारी किये गये थे जिसमे 564 उम्मीदवारों ने उपस्थिति दर्ज की। उम्मीदवारों नै एक दुसरे से प्रतिस्पर्धा करने में बहुत उत्साह और शारीरिक दृढ़ता दिखाई और जिसमे 384 युवाओं ने दौड़ पास की है।


अभी तक प्रदेश के 25 जिलों (सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, जशपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बीजापुर, कांकेर, कोंडागांव, सुकमा, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी-भरतपुर, बालोद, बस्तर, नारायणपुर, सारनगढ़ बिलाईगढ़, रायपुर, जांजगीर चांपा, कबीरधाम, बिलासपुर, सक्ती, रायगढ़, कोरबा, बलोदा बाजार, महासमुंद और गरियाबंद) के 4015 युवा इस भर्ती में भाग ले चुके है जिसमे से 2852 युवा दौड़ में सफल रहे। दौड़ में सफल उम्मीदवार इसके बाद शारीरिक दक्षता, दस्तावेज सत्यापन और चिकिस्ता जाँच की प्रक्रिया से गुजर रहे है।

जिला प्रशासन धमतरी और सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के संयुक्त सहयोग से भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है तथा युवाओं में इस रैली भर्ती के प्रति अपार उत्साह देखा जा रहा है। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता है। इसलिए किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के झांसों में ना आएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ