भूपेंद्र साहू
धमतरी।भखारा रोड में देमार के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से धमतरी राइस मिल में कार्यरत मजदूर की मौत हो गई। लगातार हादसों से देमार के ग्रामीण आक्रोशित नजर आए।
एक तरफ यातायात सुरक्षा माह चलाया जा रहा है वहीं हादसों और मौत का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को ही मगरलोड में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरी तरफ भखारा रोड में भी हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है।युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पीपरछेड़ी निवासी माधव सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बेटा नीलमणि हरदेल 20 वर्ष धमतरी के पूजा राईस मिल में मजदूरी का काम करता था। रविवार की सुबह वह काम में आया था। शाम को वापस लौटते समय देमार में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इलाज के लिए मसीही अस्पताल ले जाया गया जहां पर थोड़ी देर बाद मौत हो गई।
ग्रामीणों में आक्रोश, ब्रेकर बनाने की मांग
लगातार हो रहे हादसे को देखते हुए ग्रामीणों में आक्रोश है। ब्रेकर बनाने की मांग पहले भी की गई थी। 2 दिन पहले सरिया से भरा ट्रक पलट गया था।ग्राम विकास समिति के उपाध्यक्ष बसंत मिनपाल बताया कि यदि शीघ्र ब्रेकर नहीं बनाया गया तो चक्का जाम किया जाएगा।



0 टिप्पणियाँ