भूपेंद्र साहू
धमतरी।सीतानदी क्षेत्र में देर रात सड़क किनारे एक साथ दो तेंदुआ देखा गया है। सीतानदी अभ्यारण के एसडीओ की टीम जंगल में सर्चिंग में निकली थी। इस दौरान नर और मादा तेंदुआ को एक साथ देखा गया है। आस पास इलाके के ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है।
ज्ञात हो कि उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार वन्य प्राणियों का विचरण होता है। वन्य प्राणी जंगल से बाहर विचरण करने निकलते है। वहीं वन विभाग की टीम भी निरीक्षण में निकलती है।देर रात एसडीओ की टीम निरिक्षण में निकली हुई थी। तभी सड़क किनारे एक साथ दो तेंदुआ देखे गए। जिसकी तस्वीर अपने कैमरे में कैद किया है।
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के डीएफओ वरुण जैन ने बताया कि रविवार की देर रात्रि एसडीओ अपने टीम के साथ निरीक्षण में करने सीता नदी अभ्यारण की ओर निकले हुए थे। इस दौरान जंगल के किनारे दो तेंदुआ नजर आया।जिनकी तस्वीर अपने मोबाइल फोन के कमरे में लिए।उन्होंने बताया जिन दो तेंदुआ को देखा गया है उसमे नर और मादा है और दोनों विचरण करते हुए नजर आए हैं।डीएफओ ने यह भी बताया कि नए टाइगर के भी पग चिन्ह,मल मिले हैं। लेकिन कैमरा में फोटो आने तक इसकी पुष्टि नहीं कर सकते। टाइगर की फोटो आ जाए उसके लिए 200 कैमरा लगाए जाएंगे।



0 टिप्पणियाँ