ग्राम रावणगुडा में कबीर सत्संग का आयोजन
धमतरी।ग्राम रावणगुडा निवासी प्रोफेसर मनहरण लाल साहू के परिवार द्वारा कबीर सत्संग का आयोजन किया गया है।जिसमें साध्वी चंद्रकला एवं उसके मंडली के सदस्यों के मुखारविंद से कबीर के वाणी का बखान कर लोगों को कबीर के बताए राह पर चलने के लिए प्रेरित किया एवं लोगों को सात्विक जीवन जीने के लिए कहा।जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस भक्तिमय आयोजन का उद्देश्य संत कबीर दास जी के शाश्वत संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में प्रेम व समानता की भावना को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में अतिथि लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद, राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग थे।उन्होंने कहा कि कबीर दास सत्य का दर्शन कराने वाले संत थे जिसने पूरे दुनिया को वास्तविकता का पाठ पढ़ाकर एवं दिखावा ढोंग आडंबर आदि को छोड़ने के लिए प्रेरित किया। ऐसे महान संत को बारंबार प्रणाम करता हूं।गांव गांव से आए लोगों ने संतो की वाणी सुनकर अपने जीवन में सुधार लाने के बारे में सोचकर प्रसन्न हो रहे थे।ऐसे सत्संग ग्राम में बीच-बीच में होते रहने चाहिए ताकि आज की स्थिति में युवा एवं समाज के लोगों में कुसंगति एवं शराब, चोरी, डकैती, चाकूबाजी जैसे घटना न हो ।पढ़ाई एवं अच्छे कार्यों में अपने सोच को आगे बढ़ाएं। निश्चित तौर पर सत्संग सुनने से आदमी में सही विचार आते हैं। लोगों में महान संत कबीर के प्रति प्रेम का भाव झलकता हुआ दिखा।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण घनश्याम साहू भी मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ