NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

सेना भर्ती में दूसरे दिन पांच जिलों से आए 671 युवाओं में से 495 ने दौड़ पास किया



भूपेंद्र साहू

धमतरी।अग्निवीर भर्ती का 11 दिसंबर को दूसरा दिन रहा, जिसमें छत्तीसगढ़ के 5 जिलों बीजापुर, कांकेर, कोंडागांव, सुकमा और मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी-भरतपुर के युवाओं ने अपना कौशल दिखाया। 671 उम्मीदवारों ने उपस्थिति दर्ज की। उम्मीदवारों ने एक दुसरे से प्रतिस्पर्धा करने में बहुत उत्साह और शारीरिक दृढ़ता दिखाई और जिसमे 495 युवाओं ने दौड़ पास की।

इन दौड़ पास उम्मीदवारों को इस के बाद शारीरिक दक्षता, कागजी कार्यवाही और मेडिकल की प्रक्रिया से गुजरना होगा। जिला प्रशासन धमतरी और सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के संयुक्त सहयोग से भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है तथा युवाओं में इस रैली भर्ती के प्रति अपार उत्साह देखा जा रहा है। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी केवल योग्यता के आधार पर होता है। जालसाजो तथा बिचोलियों के झांसों में न आए।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ