भूपेंद्र साहू
धमतरी।बस स्टैंड से कुछ ही दूरी पर सुबह एक युवक जमीन पर लेटा हुआ मिला। सुबह आसपास के लोगों ने युवक को अचेत अवस्था में देखकर तत्काल सिटी कोतवाली थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस स्टाफ एवं वरदान परामर्थ एंबुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान मौके पर पहुंचे और युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान ग्राम ईर्रा निवासी दुलेश्वर साहू (उम्र 26 वर्ष), पिता चोवाराम साहू के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 
ग्राम ईर्रा के सरपंच सूर्यकांत साहू ने बताया कि दुलेश्वर धमतरी के किराना स्टोर में काम करने रोजाना गांव से आता था। कल भी वह आया था धमतरी में उसका ससुराल था। शायद कुछ दिनों पहले उसकी पत्नी से कहा सुनी हुई थी जिससे पत्नी मायके आ गई थी। युवक के जेब में सल्फास की गोली मिली है। इससे आशंका जाहिर की जा रही कि उसने आत्महत्या किया होगा।हालांकि मौत का कारण पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चल पाएगा।


0 टिप्पणियाँ