भूपेंद्र साहू
धमतरी।केन्द्री से धमतरी तक बड़ी लाइन पर ट्रेन चलने का लोगों को इंतजार है। 18 फरवरी को आधा खत्म हो गया जब कुरुद से अभनपुर के बीच रेल का ट्रायल रन किया गया... कुरुद स्टेशन पर रेलवे के अधिकारी मौजूद थे। आम लोग भी रेल को देखने पहुँचे... ट्रेन के इंजन को फूलों से सजाया गया... फिर हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया...
धमतरी में 100 साल से छोटी रेल लाइन थी... 2018 में तत्कालीन सरकार ने धमतरी को बड़ी रेललाइन से जोड़ने का वादा किया था... इसके लिए लगभग 550 करोड़ का बजट लाया गया था। साढ़े 7 साल बाद जिले में रेल फिर से आई है... पहले केंद्री से अभनपुर तक परिचालन प्रारंभ किया गया। इसके बाद अभनपुर से कुरूद तक ट्रायल लिया गया जो सफल रहा। आठ बोगी के साथ ट्रेन गुजरी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग देखने के लिए मौजूद थे।रेलवे प्रबंधन ने पहले ही ट्रैक के आसपास न रहने की अपील की
अभी भी धमतरी मुख्यालय तक करीब 15 किलोमीटर में पटरी बिछाने का काम बचा हुआ है..बाकी का काम पूरा होने में अभी दो महीने का वक्त और लग सकता है। लोगों को धमतरी तक ट्रेन परिचालन का बेसब्री से इंतजार है।इसके बाद धमतरी की कनेक्टिविटी बड़े शहरों तक हो जाएगी और व्यापार भी बढ़ेगा। आना जाना सुगम हो जाएगा। खास कर नया रायपुर ऑफिस जाने में बड़ी सहूलियत होगी।
स्पीड ट्रायल हुआ
मुख्य सुरक्षा आयोग द्वारा सुरक्षा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण प्रस्ताव अनुमति मिलती है फिर यात्री के लिए खोला जा सकता है.. यही निरीक्षण दो दिनों में किया गया। स्पीड ट्रायल किया गया। ट्रैक का रिकॉर्डिंग कर देखा जाता है कि कितनी स्पीड में ट्रेन चलाया जा सकता है। मार्च के अंत या 15 अप्रैल तक धमतरी चालू हो सकता है।
मंडल रेल प्रबंधक,SECR




0 टिप्पणियाँ