NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

रेस्ट हाउस के पास चल रहा था जुआ..रायपुर के तीन सहित 5 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार,जुआरियों के पास से 26,000 रू नगद जब्त

 


थाना भखारा में छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध

धमतरी। पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भखारा पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले 05 व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं वैधानिक कार्यवाही की गई।

थाना भखारा को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिहाद स्थित रेस्ट हाउस के पास कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए भखारा पुलिस टीम ने गवाहों के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की।पुलिस को देखते ही कुछ व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जबकि 5 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।


*पकड़े गए आरोपियों के नाम*
होमेश मारकंडे, पिता यशवंत मारकंडे, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिवनीकला, थाना कुरूद,यतीश बघेल, पिता भागवत बघेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी डांडेसरा, थाना कुरूद, कौशल नारंग, पिता अशोक नारंग, उम्र 19 वर्ष, निवासी सलौनी, थाना मुजगहन, जिला रायपुर,चंदु बंजारे, पिता कांशी राम बंजारे, उम्र 32 वर्ष, निवासी छछानपैरी, थाना मुजगहन, जिला रायपुर,यादराम साहु, पिता बरातु राम साहु, उम्र 40 वर्ष, निवासी बगतरा, थाना अभनपुर, जिला रायपुर हैं।


आरोपियों के पास एवं फंड से कुल 26,000रूपये नगद राशि तथा 52 पत्ती ताश जब्त कर विधिवत कब्जे में लिया गया।पांचों जुआरियों के विरुद्ध थाना  भखारा में अपराध छ.ग. जुआ (प्रतिषेध)अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ