NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

कुरुद के न्यायालय में अचानक सांप दिखने से मचा हड़कंप, ASI ने किया रेस्क्यू

 


धमतरी। कुरुद के न्यायालय में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। न्यायालय में पहुँचे एएसआई ने रेस्क्यू किया। एएसआई के अपने दोनों हाथ में सांप को पकड़े हुए वीडियो काफ़ी वाइरल हो रहा है। सांप को रेस्क्यू कर न्यायालय के बाहर खुले जगह में  सुरक्षित छोड़ा।

सोमवार को कुरूद ब्लाक के न्यायालय में अचानक 6 फीट आसोड़ीया साँप को देखा गया।जिसके बाद न्यायालय में मौजूद लोग हल्ला करने लगे।किसी मामले को लेकर पहुंचे पुलिस टीम में एएसआई कमिल चंद सोरी ने तत्परता दिखाते हुए न्यायालय के अंदर परिसर में मौजूद सांप को जैसे तैसे बाहर निकाला इसके बाद रेस्क्यू किया और सुरक्षित बाहर निकाल कर कुछ दूर झाड़ियों ने सुरक्षित छोड़ा।वही एएसआई द्वारा 6 फीट सांप को पड़कर सुरक्षित छोड़ने जा रहे हैं वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। एएसआई की तत्परता को लोग सराहना कर रहे हैं।

 एएसआई कमील चंद सोरी ने बताया कि कुरुद के न्यायालय में आरोपियों को रिमांड पर लेकर लेने गए थे।जहां पर अचानक लोग सांप सांप कर चिल्लाने लगे।न्यायालय परिसर में मौजूद सांप के पास जाकर देखा तो सांप परिसर में बने नाली में पाया गया जिसमे पानी नहीं था।इसके बाद लाठी डंडे के सहारा लेकर उसको रेस्क्यू कर बाहर निकाला और सांप को न्यायालय परिसर से बाहर कुछ दूर खाली जमीन के झाड़ियों में ले जाकर सुरक्षित छोड़ा गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ