धमतरी।अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भानपुरी में बड़ा मामला सामने आ रहा है... जहां पर आत्महत्या के बाद मृतक का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। इसकी पुलिस को कोई खबर नहीं है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम ग्राम भानपुरी के 28 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि पत्नी के साथ कुछ विवाद होने के बाद वह आक्रोश में फांसी लगा लिया।इसे निजी एंबुलेंस से धमतरी भी लाया गया वापस एंबुलेंस से उसे भानपुरी छोड़ा गया। इसके बाद शाम को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबकि यदि कोई आत्महत्या करता है तो इसकी सूचना पुलिस को देना जरूरी होता है। इस संबंध में अर्जुनी पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। आखिर क्या वजह थी कि आनन फानन में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मीडिया के द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। अब देखना होगा कि पुलिस आगे इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
इस मामले में भानपुरी के सरपंच ईश्वर लाल साहू ने कहा कि वह बाहर है इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।


0 टिप्पणियाँ