NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: शराब भट्ठी रोड में चाकू दिखाकर डराने धमकाने वाले जिला बदर आरोपी को धमतरी पुलिस ने धर दबोचा

 


आर्म्स एक्ट, बीएनएस व राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल


धमतरी।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में गुंडा- बदमाशों, निगरानीशुदा एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चाकू लहराकर आमजन में भय उत्पन्न करने वाले जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पेट्रोलिंग के दौरान थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से मिली कि तालाबपार स्थित रत्नाबांधा शराब भट्ठी रोड धमतरी में एक जिलाबदर आरोपी हाथ में धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है।


मौके पर पहुँचने पर पाया गया कि एक व्यक्ति हाथ में स्टील का धारदार चाकू लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहा है। पुलिस को देखकर वह छिपने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दुमेन्द्र लहरे उर्फ छोटु, पिता जगदीश लहरे, उम्र 25 वर्ष, निवासी चापड़ा गली हटकेशर, धमतरी बताया। 

जांच में पाया गया कि आरोपी पूर्व से जिलाबदर आदेश के अधीन है। धमतरी जिला में प्रवेश के संबंध में अनुमति संबंधी दस्तावेज एवं कोई वैध आदेश प्रस्तुत नहीं किया गया।आरोपी के कब्जे से एक नग स्टील का धारदार चाकू जप्त किया गया। उसके विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 223 बीएनएस, 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट तथा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14, 15 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ