NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: मासूम बच्चे को बस में छोड़कर भागी महिला... आखिर मामला है क्या? बड़ा सवाल




भूपेंद्र साहू

धमतरी।शहर के बस स्टैंड में गुरुवार की दोपहर एक महिला मासूम बच्चे को बस में छोड़कर भाग गई। महिला की तलाश की जा रही है। बाल कल्याण समिति धमतरी ने बच्चे को अपने अंडर में ले लिया है। बड़ा सवाल की यह महिला कौन थी और आखिर बच्चा है किसका ?


 मिली जानकारी के अनुसार 26 फरवरी गुरुवार को रायपुर से धमतरी आ रही बस में एक महिला पचपेड़ी से चढ़ती है... जो अपने चेहरे को स्कार्फ से ढकी हुई थी। उसके हाथ में तीन-चार महीने का मासूम बच्चा था। जैसे ही वह बस लगभग 3:15 बजे धमतरी पहुंचा, सीट में बच्चे को सुलाकर महिला भाग खड़ी हुई... जब स्टाफ ने देखा कि बच्चे का कोई भी पालक नहीं है तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इसके अलावा चाइल्ड लाइन को भी सूचित किया गया। दोनों टीम के द्वारा बच्चे को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर जांच के बाद डॉ अखिलेश देवांगन ने स्वास्थ्य बताया।

चाइल्ड लाइन के नीलम साहू ने बताया कि यह बच्चा लड़का है जो 4 से 5 माह का है, स्वस्थ है। महिला कौन थी, मामला क्या है? यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल बाल कल्याण समिति के अंडर में बच्चा है और इसे विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी कांकेर के सुपुर्द किया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी।

 बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह बच्चा कौन है..बच्चे का महिला के साथ क्या संबंध था... क्या वह उसकी मां थी.. क्या महिला उसको चोरी कर ला रही थी या किसी परेशानी में उसने बच्चे को छोड़ दिया.. बहुत सारे सवाल हैं। बहरहाल सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जाना आवश्यक है ताकि उस निर्दयी महिला का पता चल सके।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ