NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Protest: लोहरसी में जिला भाजपा कार्यालय के लिए जमीन देने का विरोध...कलेक्टोरेट में प्रदर्शन



धमतरी। जिला भाजपा कार्यालय के लिए ग्राम लोहरसी की जमीन को आबंटित करने के विरोध में ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्टोरेट का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के सरपंच ने कुछ पंचों के साथ मिलीभगत कर गोपनीय तौर पर गांव की जमीन को भाजपा के हवाले कर दिया है। जबकि उस जमीन पर गांव के बच्चे खेलते हैं।मवेशियों के लिए चारागाह भी है।


ग्राम विकास समिति लोहरसी के अध्यक्ष मुकेश ध्रुव के साथ पहुंचे गांव के महिला, पुरुष, युवा करीबन 10 ट्रेक्टर और वाहनों से जनपद कार्यालय के पास पहुंचे। यहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस के शक्ल में कलेक्टोरेट पहुंचकर घेराव किया। इस दौरान बैरीकेट्स पर बड़ी संख्या में महिला और पुरूष जवान खड़े थे जिन्होंने उन्हें कलेक्टोरेट प्रवेश करने से रोका। घेराव के दौरान 10 सदस्यों को चर्चा के लिए अपर कलेक्टर से मिलवाया गया। 


ग्रामीणों न कहा कि ग्राम लोहरसी में जगह चिन्हांकित कर भाजपा को कार्यालय भवन बनाने के लिए दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत प्रस्ताव सर्वसम्मत नहीं है तथा ग्राम विकास समिति लोहरसी द्वारा भी 27 जुलाई 2025 को भाजपा कार्यालय को नहीं देने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी द्वारा जमीन को चिन्हांकित कर शासन विरूद्ध कार्य किया जा रहा है। इसलिए इस कार्य को रोकने के लिए ग्रामसभा अनुमोदन में भाजपा कार्यालय निर्माण को निरस्त करने के बाद भी ग्रामवासियों के बिना पूर्ण सहमत्ति के सरपंच एवं उसके पति, पंचायत सचिव, उपसरपंच जमीन को गुपचुप तरीके से बेचकर मनमानी कर रहे. हैं। कलेक्टोरेट पहुंचने वालों में दुलेश्वरी, जानकी, हेमीन, योगेश्वर, पुरूषोत्तम, देवकी, सरोज, गीता, शकुन, भुनेश्वरी, ईश्वरी, लिलेश्वरी, फुलबती, गैंदी बाई, माधुरी, सीता, गंगा, इंद्राणी, रामकली, सुलोचना, राधा साह, सुखबती, रितेश, रैमुन, द्रौपती, भामिनी, कौशिल्या, घुरई, कुंती, केसर, देवकी, दामनी आदि के नाम शामिल है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ