भूपेंद्र साहू
धमतरी। महाशिवरात्रि के पहले भोले बाबा की भव्य बारात निकाली गई। विंध्यवासिनी मंदिर से प्रारंभ हुई बरात धीरे-धीरे बढ़ने लगी। भोले की बारात में हजारों श्रद्धालु बारात में शामिल हुए। बारात भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर रही।
बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट एवं बोलबम कांवरियां संघ द्वारा प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के पूर्व बारात का आयोजन किया जाता है। जिसमें अलग-अलग जगह से आकर्षक टोलियां बुलाई जाती है।इस बार भी टोलियों ने लोगों का दिल जीत लिया। लोग इस आकर्षित कर देने वाले मनमोहक दृश्य को अपने कमरे में कैद करते हुए नजर आए। बाबा की पालकी के स्वागत के लिए अलग-अलग संगठनों द्वारा स्टॉल लगाया गया था।
बारात में आकर्षक झांकियां
बारात में धूप,त्रिपुण्ड लगानें वाले महाराज एवं सभी महाराजो का दल,गांव का बाजा,आंगा देवता,घोड़ी, डी.जे. सेटअप,स्केटिंग पहन कर रंगोली, जालमपुर का धुमाल,आरंग की झांकी, बालाघाट के अघोरी, रायपुर की झांकी,कोंडागांव का राउत नाचा,नागपुर की काली मां,किन्नरों का नृत्य,ओडिशा का कटप्पा,सोन अघोरी,बनारस का डमरू और पालकी आकर्षण का केंद्र रही।
इसके पहले शहर के प्राचीन बूढेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव की कड़ी में शुक्रवार को संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मां पाताल भैरवी भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत भजनों ने देर तक भक्तों को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। भजन गायक नवीन सोनी की मधुर और भावपूर्ण प्रस्तुति पर श्रद्धालु झुमते नजर आए।





0 टिप्पणियाँ