NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

West Indies व Zimbabwe के बीच चल रहे मैच में खिला रहा था ऑनलाइन सट्टा... पुलिस ने धर दबोचा,17 लाख का माल जप्त,गया जेल

 



थाना रूद्री एवं सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही

धमतरी।पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर पुलिस द्वारा जिले में जुआ,अवैध शराब एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना रुद्री को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मरादेव गंगरेल स्थित ग्रीन रिसॉर्ट के पास एक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है।
सूचना पर तत्काल थाना रूद्री एवं सायबर की टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जहां आरोपी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से यूजर आईडी बनाकर West Indies एवं Zimbabwe  के मध्य चल रहे क्रिकेट मैच में ऑनलाइन ऐप के जरिए रुपए-पैसों का हार-जीत का दांव लगवाते हुए सट्टा जुआ खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

आरोपी भविष्य गंगवानी 19 वर्ष पिता दीपक गंगवानी,निवासी होटल नानक शाह, सिहावा रोड जालमपुर वार्ड, थाना सिटी कोतवाली धमतरी के विरुद्ध थाना रुद्री में धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

*जप्त संपत्ति का विवरण*
01 iPhone 17 Pro मोबाइल (कीमत लगभग 1,00,000/-रूपये)
01 Samsung Fold 7 मोबाइल (कीमत लगभग 1,00,000/-रूपये)
01 काले रंग की XUV700 वाहन क्रमांक CG04 QM 4440 (कीमत लगभग 15,00,000/-रूपये)
कुल जुमला जप्ती: 17,00,000/-रूपये




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ