![]() |
| File |
छत्तीसगढ़ में पहली बार गंगरेल में इस तरह का आयोजन
भूपेन्द्र साहू
धमतरी।छत्तीसगढ़ में पहली बार गंगरेल नौकायान उत्सव,महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का आयोजन 11मार्च की दोपहर 3 बजे से गंगरेल बांध धमतरी में किया जा रहा है। यह आयोजन सिर्फ मैन्युअल चप्पू चलाने वालों के लिए ही है। जिला पर्यटन समिति द्वारा आयोजित इसके लिए पंजीयन शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है। जिसमें पहला इनाम 1 लाख, दूसरा इनाम 50 हजार, तीसरा इनाम 25 हजार रखा गया है।बोट सजावट 11000रु और विशेष वेशभूषा 11000रु का इनाम भी है।
पात्रता संबंधी नियम
सभी प्रतिभागी शारीरिक रूप से स्वस्थ होने चाहिए। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष प्रत्येक प्रतिभागी के पास वैध पहचान पत्र होना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि तक टीम पंजीयन कराना आवश्यक होगा। एक प्रतिभागी केवल एक ही टीम का प्रतिनिधित्व करेगा।
टीम गठन - प्रत्येक टीम में दो सदस्य होंगे। प्रत्येक टीम एक कप्तान नामित करेगी। आवश्यकतानुसार एक अतिरिक्त (रिजर्व) खिलाड़ी की अनुमति दी जा सकती है। सभी सदस्यों के लिए एक समान वेशभूषा या लाइफ जैकेट अनिवार्य होगी।।
नाव संबंधी नियम - नाव सुरक्षा मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। केवल आयोजक द्वारा स्वीकृत नावों को ही अनुमति होगी। इंजन या मोटर चालित नाव की अनुमति नहीं होगी (प्रतियोगिता मैनुअल रोइंग की है)। प्रतियोगिता से एक दिवस पूर्व (10 मार्च 2026) नाव का निरीक्षण प्रतियोगिता स्थल पर किया जाएगा।
प्रतियोगिता प्रारूप- दौड़ की दूरी (जैसे 500 मीटर / 1 किलोमीटर) पूर्व निर्धारित होगी। प्रारंभ और समापन रेखा स्पष्ट रूप से चिन्हित होंगी। फॉल्स स्टार्ट होने पर चेतावनी या अयोग्यता घोषित की जा सकती है। जो नाव सबसे पहले फिनिश लाइन पार करेगी, वही विजेता मानी जाएगी। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।
अयोग्यता की स्थिति - अन्य नाव को धक्का देना या बाधा उत्पन्न करना, अनुचित साधनों का उपयोग करना। बिना अनुमति टीम सदस्यों में परिवर्तन करना। जानबूझकर अन्य नाव को नुकसान पहुँचाना।
- सुरक्षा प्रावधान - टीम के सदस्यों को तैरने आना आवश्यक हैं, साथ ही लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य होगा। सुरक्षा नाव एवं बचाव दल की व्यवस्था रहेगी। प्राथमिक उपचार एवं एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहेगी। खराब मौसम की स्थिति में प्रतियोगिता स्थगित की जा सकती है।
आपत्ति एवं अपील - किसी भी प्रकार की आपत्ति लिखित रूप में निर्धारित समय (जैसे 30 मिनट के भीतर) में प्रस्तुत करनी होगी। आयोजन समिति का निर्णय अंतिम होगा।




0 टिप्पणियाँ