NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

दो कबाड़ी दुकानों पर पुलिस की दबिश, 1430 किलो संदिग्ध सामान बरामद..दो आरोपी गिरफ्तार

 


धमतरी। थाना सिटी कोतवाली धमतरी एवं थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कबाड़ी दुकानों में दबिश देकर बड़ी कार्यवाही की गई।

*थाना सिटी कोतवाली की कार्यवाही :-*
मुखबिर सूचना पर रतन कॉलोनी, दानीटोला के कबाड़ी दुकान में दबिश दी गई। तलाशी के दौरान लोहे का एंगल, पाइप, जाली एवं राइस मिल का लोहा कुल 620 किलोग्राम (कीमत लगभग 21,000रूपये) बरामद हुआ।दुकान संचालक नविद परवेज से वैध दस्तावेज की मांग करने पर वह प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर संदेह के आधार पर उक्त सामग्री को गवाहों के समक्ष जप्त कर धारा 106 बीएनएसएस. एवं अलग से प्रतिबंधक धाराओं में कार्यवाही कर धारा 170,126, 135(3) के तहत नविद परवेज, पिता इमामुद्दीन, निवासी दानी टोला धमतरी को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेजा गया।


*थाना अर्जुनी की कार्यवाही :-*
पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम कोलियारी बाजार चौक के पास मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कबाड़ी दुकान में दबिश दी।
तलाशी के दौरान लोहे एवं टीन के छड़, राड़, एंगल एवं पाइप भारी मात्रा में पाए गए।दुकान में मौजूद दर्शन सिंह ध्रुव से दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, किंतु वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बरामद सामग्री को धर्मकांटा में तौल कराने पर कुल 810 किलोग्राम (कीमत लगभग 24,300रूपये) पाया गया, जिसे विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 106 बीएनएसएस.एवं अलग से प्रतिबंधक धारा 170, 126, 135(3) के तहत  दर्शन सिंह ध्रुव, पिता स्व. गोपाल ध्रुव, उम्र 40 वर्ष, निवासी मकेश्वर वार्ड धमतरी को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेजा गया।

दोनों कार्यवाहियों में कुल 1430 किलोग्राम संदिग्ध लोहा-टीन सामग्री जप्त की गई है। जप्त सामग्री के वैध स्वामित्व की पतासाजी कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ