NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Crime: शहर के इस वार्ड में आधी रात को एक युवक करता है गाड़ियों से पेट्रोल की चोरी... जूते चप्पल भी कर देता है पार

 


धमतरी। शहर के रामबाग क्षेत्र में घर मे रखी गाड़ी से पेट्रोल चोरी होने से लोग परेशान हो गए हैं। चोरों की सक्रियता से लोगों में भय का माहौल बन गया है। सीसी कैमरे में कैद एक युवक न सिर्फ पेट्रोल की चोरी करता है बल्कि जूते, चप्पल को भी ले जाता दिखाई देता है। इसकी शिकायत कोतवाली थाना में की गई है।


रामबाग में सुबह जब वाहन मालिकों ने अपनी मोटरसाइकिल चालू करने की कोशिश की, तब पेट्रोल चोरी की घटना का खुलासा हुआ। एक साथ कई वाहनों से पेट्रोल गायब मिलने से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद लोग काफी आक्रोशित नजर आए और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। इसकी शिकायत कोतवाली थाना में भी की गई है।  कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। 

रामबाग निवासी मनोज कटारिया ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 21 मार्च की रात एक युवक आधी रात को दीवार फांदकर उनके घर घुसता है, लगभग 1 घंटे तक वह रहा। इस दौरान गाड़ियों की पेट्रोल चोरी कर ले गया। चप्पल को भी ले गया। सामने घर में भी घुसकर 15-20 मिनट रहा, वहां से भी पेट्रोल और जूते की चोरी की है। कुछ दिनों से यह सिलसिला आसपास के घरों में जारी है। सीसी कैमरे में एक ही युवक दिखाई देता है। एक हाथ में पेट्रोल का जरीकेन और दूसरे हाथ में थैला रहता है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ