NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा निरस्त..अब इस दिन होगी ये परीक्षा


रायपुर। छत्तीसगढ़ के 12वीं के छात्रों के लिये इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 14 मार्च को आयोजित हुई 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा को आधिकारिक तौर पर निरस्त कर दिया है।

ज्ञात हो कि 14 मार्च को हुई परीक्षा के बाद हिंदी प्रश्नपत्र के लीक होने का गंभीर दावा किया गया। यह मामला सोशल मीडिया से लेकर गलियारों तक खूब गूँजा, जिसके बाद प्रशासन और मंडल हरकत में आए। शुरुआती शिकायतों के आधार पर मंडल ने जांच शुरू की और अज्ञात के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई गई थी।


जांच में पेपर लीक की पुष्टि होने के संकेत मिलते ही, मंडल ने छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस परीक्षा को रद्द करने का कड़ा फैसला लिया है। मंडल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अब यह हिंदी की परीक्षा दोबारा 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस फैसले का सीधा असर प्रदेश के हजारों छात्रों पर पड़ेगा, जिन्होंने 14 मार्च को अपनी परीक्षा दे दी थी। अब उन्हें दोबारा तैयारी कर 10 अप्रैल को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन फिलहाल छात्रों के पास दोबारा तैयारी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ