NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking : हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मिस्त्री की दर्दनाक मौत

 




मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेघा की घटना


धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेघा में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चुम्मन साहू, निवासी ग्राम अरौद के रूप में हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार चुम्मन साहू मेघा में निर्माणाधीन मकान के छत पर पाइप फिटिंग के लिए पाइप लेकर जा रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

मगरलोड थाना प्रभारी लक्ष्मी नारायण शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ