NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT अंचल में आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश, ओले गिरने से बिछ गई सफेद चादर

 



अचानक ओले के साथ बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी

भूपेंद्र साहू

धमतरी। अंचल में सोमवार की शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई और कई जगहों पर ओले भी गिरे। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है।


दोपहर बाद शाम को तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई और कुछ देर बाद ओले भी गिरने लगे। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

तेज आंधी-तूफान के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। करीब दो घंटे तक बिजली बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर शाम के समय मच्छरों की समस्या से लोग काफी परेशान रहे।


इधर अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से चना की फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। किसान मौसम के इस बदलाव से चिंतित नजर आए।

वहीं रुद्री क्षेत्र में ओले गिरने के बाद बच्चे सड़कों और मैदानों में निकल आए और ओलों के साथ खेलते नजर आए। अचानक हुई इस बारिश और ओलावृष्टि ने पूरे इलाके में मौसम का मिजाज ही बदल दिया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ