NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Protest: घरेलू गैस की कीमत बढ़ने से आम जनता नाराज:लेख राम साहू


घरेलू गैस सिलेंडर के महंगाई के विरोध में ग्रामीण महिला कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 

धमतरी।घरेलू गैस सिलेंडर के महंगाई के विरोध में सोमवार को ग्रामीण महिला कांग्रेस द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन गांधी मैदान में रखा गया।  घरेलू गैस की कीमत में 60 रुपया की बढ़ोतरी कर दी गई है ऊपर सिलेंडर नही मिल रहा है। पूर्व विधायक लेखराम साहू ने डबल इंजन की सरकार को ललकारते हुए कहा कि पहले जो सिलेंडर 932 में मिल रहा था अब उसकी कीमत बढ़ाकर 992रु हो गया है। महंगाई के कारण से ही कई परिवार गैस सिलेंडर का कम उपयोग कर रहे थे ऐसे में कीमत बढ़ने से आम उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है।सरकार द्वारा बनाए गए नए नियमों से भी उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


 उज्जवला गैस कनेक्शन धारकों के लिए अब 7 से अधिक सिलेंडर लेने पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। इसके अलावा पहले जहां गैस सिलेंडर की बुकिंग 20 दिन बाद हो जाती थी अब इसके लिए 25 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है जो 115 से 144 तक महंगी हो सकती है। 7 से अधिक सिलेंडर रिफिल करने पर उपभोक्ताओं को ई केवाईसी करने का मैसेज भी भेजा जा रहा है।


 देश में करीब 31.3 करोड़ एलपीजी गैस उपभोक्ता है लेकिन इनमें से लगभग 60% लोग ही नियमित रूप से सिलेंडर रिफिल करते हैं। बढ़ती महंगाई के कारण कई परिवार आज भी खाना बनाने के लिए लकड़ी या अन्य पारंपरिक ईंधन का सहारा ले रहे हैं। गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता की चिंता बढ़ती जा रही है।इस धरना प्रदर्शन में मोहन लालवानी पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, ग्रामीण महिला कांग्रेस के अध्यक्ष अंबिका सिन्हा, सुमन मेश्राम पार्षद, आकाश गोलछा, दीपक सोनकर एवं अन्य कांग्रेसी सदस्य उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ