NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

ई रिक्शा पलटने से 5 और बाइक की ठोकर से दो लोग हुए घायल


धमतरी।गंगरेल मरादेव के पास ई रिक्शा पलटने से 5 लोग घायल हो गए। जिसमें 2 महिला, 2 बच्चे 1 पुरुष शामिल है।घायलों को 108 से जिला अस्पताल लाया गया।घायलों में शुभम पटेल 17 वर्ष,महेश्वरी पटवा 40 वर्ष,रेशमी पटेल 35 वर्ष धमतरी आदि हैं।


नहर नाका चौक के पास सड़क हादसा, दो घायल

 नहर नाका चौक स्थित गोलू ढाबा के पास सड़क हादसे में 2 लोग घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार कचरा संग्रहण करने वाली महिला कर्मचारी अपनी गाड़ी खड़ी कर सड़क पार कर रही थी, तभी बाइक सवार जितेंद्र कुमार सिंह कंट्रोल नहीं कर पाया और महिला कर्मचारी रमहीन बाई को ठोकर मार दी।

टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पुलिस जवान जितेंद्र नेताम ने तुरंत मदद की और वरदान परमार्थ सेवा समिति के शिवा प्रधान और हेमंत प्रधान को सूचना दी।सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ