NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

चल रहा था 52 पत्ती का खेल, 8 जुआरी गिरफ्तार...नगदी,बाईक, स्कूटी, मोबाईल सहित सवा चार लाख का सामान जप्त

 




धमतरी।थाना भखारा पेट्रोलिंग स्टाफ के रात्रि गश्त पर रवाना हुआ था।इसी दौरान पेट्रोलिंग पार्टी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सेमरा बी श्मशान घाट के आगे स्टॉप डेम के पास कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर थाना भखारा पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से भाग निकले, वहीं कुछ जुआरी मोबाईल की टॉर्च की रोशनी में जुआ खेलते हुए पकड़े गए।


पकड़े गए जुआरियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम-पता इस प्रकार बताया –
*(01)* लोकेश कुमार सिन्हा पिता स्व. छन्नुलाल सिन्हा, उम्र 40 वर्ष, निवासी सेमरा बी थाना भखारा
*(02)* मयंक सिन्हा पिता छबिल सिन्हा, उम्र 25 वर्ष, निवासी सेमरा बी थाना भखारा
*(03)* भुपेश्वर सिन्हा पिता रमन सिन्हा, उम्र 29 वर्ष, निवासी सेमरा बी थाना भखारा
*(04)* हसन खान पिता अब्दुल खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी सेमरा बी थाना भखारा
*(05)* छबि सोनकर पिता जागेश्वर सोनकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी सिलघट थाना भखारा
*(06)* राजू साहु पिता प्रकाश चंद साहु, उम्र 31 वर्ष, निवासी सुपेला थाना भखारा
*(07)* कमलेश सोनकर पिता जीवन लाल सोनकर, उम्र 38 वर्ष, निवासी कौही थाना रानीतराई जिला दुर्ग
*(08)* राजेश साहु पिता भुखन लाल साहु, उम्र 36 वर्ष, निवासी कौही थाना रानीतराई जिला दुर्ग (छ.ग.) का रहने वाले बताये‌।
सभी के खिलाफ थाना भखारा में धारा 3(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।


▪️*जुआरियों से जप्त सामान*-
▪️ नगदी रकम फड़ सहित 9,000 रुपये
▪️ 52 पत्ती ताश
▪️ 6 मोटर सायकल कीमती लगभग 2,85,000 रुपये
▪️1 हीरो मेस्ट्रो स्कूटी कीमती लगभग 20,000रुपये
▪️1 टीवीएस एक्सएल कीमती लगभग 30,000 रुपये
▪️8 मोबाइल फोन कीमती लगभग 76,000रुपये
▪️कुल जुमला कीमती 4,20,000 रुपये का सामान गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ