NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Vidhansabha: डिस्ट्रिक्ट मीडिया क्लब के सदस्यों ने देखी विधानसभा कार्यवाही,मंत्रियों से हुई मुलाकात

 


धमतरी।डिस्ट्रिक्ट मीडिया क्लब के महासरक्षक, प्रखर समाचार के प्रधान संपादक दीपक लखोटिया के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों ने विधानसभा की कार्यवाही देखी। इस दौरान विभिन्न मंत्रियों,विधायकों से मुलाकात की गई।


क्लब के सदस्यों ने विधानसभा की पूरी कार्यवाही विस्तृत रूप से देखी की किस प्रकार से सवाल के जवाब मंत्री जवाब देते हैं, वहां की प्रक्रिया क्या-क्या होती है। इसे विस्तार से समझा।इस दौरान क्लब के अध्यक्ष प्रेम मगेंद्र,महासचिव आशीष मिन्नी सहित विशेष लखोटिया,संजय छाजेड़,नरेश राखेचा,राजेश रायचुरा, डॉ भूपेंद्र साहू,पवन तिवारी, दीपेश देवांगन,मयंक केशरवानी, आशीष बंगानी,उपेंद्र साहू,विजय साहू  आदि शामिल थे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ