सोने के जेवर व नगदी बरामद,आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
धमतरी।सोरिद में हुए चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इसमें पड़ोस के ही रहने वाले मां और दोनों बेटे की संलिप्तता पाई गई पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रार्थी नुपेन्द्र मगेन्द्र (उम्र 23 वर्ष) निवासी शांति चौक, सोरिद नगर, धमतरी ने 16 मार्च को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 14 मार्च को अपने परिजनों के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने हेतु घर एवं दुकान बंद कर ग्राम सेमरा सी गए थे।
अगले दिन वापस लौटने पर देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है तथा अंदर रखे सोने के जेवर एवं नगदी रकम चोरी हो चुकी है। चोरी गए सामान में सोने का हार, मंगलसूत्र,अंगूठी, कान के जेवर एवं लगभग 60,000रूपये नगद सहित कुल 2,27,000 रूपये मूल्य की संपत्ति शामिल थी।
पुलिस की सक्रियता से आरोपी तक पहुंच-मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली में धारा 331(3), 305(2), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर सतत पतासाजी के दौरान सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति शांति कॉलोनी चौक के पास घूम रहा है।
धमतरी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध से पूछताछ की गई।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चेतन देवांगन बताया जिसको कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना की रात दुकान में घुसकर चोरी करना स्वीकार किया।
▪️ *पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा*-
आरोपी द्वारा चोरी किए गए जेवर अपनी माँ के पास रखने एवं चोरी की रकम का उपयोग व्यक्तिगत खर्च एवं मोबाइल खरीदने में करना बताया।
पुलिस ने आरोपी के घर से सोने के जेवर (हार, मंगलसूत्र, अंगूठी, कान के जेवर)3,500रूपये नगद
चोरी की रकम से खरीदा गया मोबाइल फोन बरामद किया।
जांच में आरोपी के परिवार के अन्य सदस्यों की भी संलिप्तता पाई गई।
आरोपी चेतन देवांगन पिता स्व० देवानंद देवांगन उम्र 20 वर्ष,लक्ष्मीकान्त देवांगन पिता स्व० देवानंद देवांगन उम्र 25 वर्ष और टिकेश्वरी देवांगन पति स्व. देवानंद देवांगन उम्र 40 वर्ष,तीनों साकिन शांति चौक सोरिद वार्ड धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।




0 टिप्पणियाँ