उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व एंटी पोचिंग टीम द्वारा टाइगर रिज़र्व के 50 किलोमीटर बाहर के एरिया को सैनीटाईज किया जावेगा
धमतरी। 5 मार्च को उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद के अंतर्गत गठित एन्टीपोचिंग टीम को गोपनीय सूचना मिली कि रायपुर देवभोग नेशनल हाईवे 130 सी मुख्य मार्ग मे वन्यप्राणी तेंदुआ खाल का अवैध रुप से तस्करी किया जा रहा है। सूचना पर वरुण जैन उपनिदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद के मार्गदर्शन में एन्टीपोचिंग टीम एवं वन परिक्षेत्र उत्तर उदंती के वन अमला द्वारा वनोपज जांच नाका तौरेंगा मे रायपुर देवभोग से आने जाने वाले वाहनो की सघन जांच की गई।एक ईको वाहन क्रमांक CG 04 PT 2966 में जांच करने के उपरांत तेन्दुआ खाल (आधा हिस्सा) दांया हिस्सा उक्त वाहन में पाया गया। जिसे वनोपज जांच नाका तौरेंगा प्रभारी पामेश्वरी नेताम ने मौके पर ही जप्त किया।
वाहन में बैठे जमरसाय व. बोधल, 55 वर्ष, ग्राम कटेलपारा, तहसील थाना छुरा एवं वाहन चालक सुरज व. तरुण नेताम 21 वर्ष, ग्राम कांटाखुसरी, पोस्ट सिवनी तहसील थाना घुरा जिला गरियाबंद को मौके पर पकड़कर विस्तृत पूछताछ के लिए वन परिक्षेत्र उत्तर उदंती मैनपुर लाया गया।तेंदुआ खाल के अवैध तस्करी के संबंध में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की गई, जिसमे अपराध कबुल करने पर दोनो आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर विवेचना अधिकारी केजुराम कोरचे वनक्षेत्रपाल प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी उत्तर उदंती (मैनपुर) ने वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9,27,29,39 (1), अ, ब, 43,44,48,49,50,51 एवं 52 के तहत् विधिवत कार्यवाही कर 7 मार्च को दोनो आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरियाबंद के समक्ष प्रस्तुत किया गया।जहां से 14 दिन के रिमांड पर जिला जेल गरियाबंद में दाखिल कराया गया।
आरोपी जमरसाय की निशानदेही के आधार पर ओडिशा के मंगलु पिता स्व. नुवाधर मांझी जाति गोंड़ उम्र 60 वर्ष ग्राम पंचमपुर (तहसील नुवापड़ा थाना धरमबांधा जिला नुवापड़ा) को पूछताछ के लिए पकड़ा गया।जिसके द्वारा जुलाई 2025 में बिजली करंट से वन्यप्राणियों के शिकार की बात बताई। इसी प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।उक्त कार्यवाही में छत्तीसगढ़ पुलिस साइबर सेल, उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व की एन्टीपोचिंग टीम एवं वन परिक्षेत्र उत्तर उदंती मैनपुर वन अमला का योगदान रहा।




0 टिप्पणियाँ