NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

T20 world cup: भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला शुरू... धमतरी में प्रोजेक्टर से देख रहे हैं मैच

 




भूपेंद्र साहू

धमतरी। अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट का फाइनल मैच शाम 7बजे से शुरू हो गया है। 140 करोड़ भारतीयों की निगाहें अपने खिलाड़ियों के ऊपर है। संजू सैमसन और अभिषेक ने जोरदार शुरुआत दी है। धमतरी में भी सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। इंडोर स्टेडियम आमा तालाब रोड में ओम लक्ष्मी फाउंडेशन के वेद प्रकाश साहू द्वारा प्रोजेक्टर लगा दिया गया है जहां पर तिरंगा लेकर दर्शक अपने टीम को सपोर्ट करने पहुंचे हुए हैं।

हर बॉल पर रोमांच देखने को मिल रहा है।चौका और छक्का पर पटाखे भी फूट रहे हैं। सभी की उम्मीद है कि भारत एक बार फिर से खिताब अपने नाम करेगा। BJYM जिला अध्यक्ष शुभांक मिश्रा ने बताया कि भारत की जीत के लिए सपोर्ट करने सभी युवा पहुंचे हुए हैं।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ