NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

गांजा बेचते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार,518 ग्राम गांजा, मोबाइल, बाईक जप्त

 


दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत त्वरित कार्यवाही,आरोपियों को भेजा गया जेल


धमतरी। थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नवागांव में राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहे हैं।  सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अर्जुनी पुलिस ने बताए गए स्थान ग्राम नवागांव कंडेल में घेराबंदी की।घेराबंदी के दौरान आरोपीगण पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें तत्परता से पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 518 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 5,000 रूपये, 2 मोबाइल फोन कीमती 10,000 रूपये,एक मोटरसायकल कीमती 65,000 रूपये तथा बिक्री रकम 2,680 रूपये जप्त किया गया। जप्त संपत्ति की कुल कीमत 82,680/- रूपये है।

आरोपियों सोनराज साहू, पिता कुशलेन्द्र कुमार साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कंडेल नवागांव, थाना अर्जुनी और रविकुमार चंद्राचल, पिता दशरथ चंद्राचल, उम्र 29 वर्ष, निवासी नवागांव अर्जुनी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी के विरुद्ध थाना अर्जुनी में धारा 20 (बी), ।। (ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ