धमतरी।सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की ठोकर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से एक की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि युवक पैदल जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही वरदान परामर्श सेवा समिति की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर किया गया।इलाज के दौरान एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा घायल का उपचार जारी है।
अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुजगहन निवासी जितेंद्र शांडिल्य और खिलेंद्र साहू दोनों रविवार रात लगभग 8:30 बजे लोहरसी केंद्रीय विद्यालय की तरफ घूमने गए थे। तभी अज्ञात बाइक ने दोनों को ठोकर मार दी। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए, गंभीर अवस्था होने पर उन्हें नंदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान जितेंद्र शांडिल्य 35 वर्ष पिता दिनेश्वर शांडिल्य की 2 मार्च की सुबह 7:15 बजे मौत हो गई।खिलेंद्र साहू का इलाज जारी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।



0 टिप्पणियाँ