पीजी कॉलेज में “विकसित भारत युवा सांसद कार्यक्रम” का हुआ समापन, मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू हुई शामिल
धमतरी। बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय धमतरी में आयोजित “विकसित भारत युवा सांसद कार्यक्रम” का समापन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू, भाजपा नेत्री रितिका यादव शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ विनोद कुमार पाठक ने की। समापन अवसर पर युवा प्रतिभागियों ने देश के विकास, लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की तार्किक सोच, वक्तृत्व कला एवं राष्ट्रहित के प्रति सजग दृष्टिकोण ने सभी उपस्थित जनों को प्रभावित किया।
मुख्य अतिथि रंजना साहू ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के भीतर नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं। अपने प्रेरक संबोधन में श्रीमती साहू ने कहा कि “आज का युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान का सशक्त निर्माता है। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब हमारी युवा पीढ़ी शिक्षित, जागरूक और जिम्मेदार बनेगी, युवा सांसद जैसे मंच विद्यार्थियों को अपनी बात रखने, लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने और नेतृत्व कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। हमारा लक्ष्य केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण भारत का निर्माण है। आप सभी विद्यार्थी अपने विचारों और कर्मों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं, निरंतर अध्ययन, अनुशासन और सेवा भाव से ही जीवन में सफलता प्राप्त होती है।” विद्यार्थियों को देशहित सर्वोपरि रखते हुए अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होना चाहिए तथा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में भी अपनी भूमिका निभानी चाहिए।




0 टिप्पणियाँ